व्यापार

घरेलू सिलिंडर हुआ महंगा, रसोई गैस में 29 रुपये की बढ़ोतरी

घरेलू गैस की कीमत एक बार फिर बढ़ी है. इस बार घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. बीते तीन महीनों में घरेलू LPG की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. न्यूज एजेंसी PTI ने इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से बताया कि LPG की कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है.

मार्च महीने में 60 रुपये महंगी हुई थी LPG

LPG की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब सरकारी फ्यूल रिटेलर्स पर ग्लोबल एनर्जी की ऊंची कीमतों और इंपोर्ट की बढ़ती लागत का दबाव बढ़ रहा है. इससे पहले, वेस्ट एशिया में तनाव के कारण इंटरनेशनल एनर्जी की कीमतें बढ़ने पर ऑयल कंपनियों ने 7 मार्च को LPG सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी. न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों को हर घरेलू LPG सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था. कीमत में बढ़ोतरी के इस नुकसान की आंशिक भरपाई होने की संभावना है.

शहर पुराने दाम नई कीमत
दिल्ली 913 942
कोलकाता 939 968
मुंबई 912.5 941.5
चेन्नई 928.5 957.5
पटना 1011 1040

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button