मनोरंजनसिनेमा

प्रसून जोशी और संजय लीला भंसाली को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

खंडवा: मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने साल 2024 और 2025 के 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की है. इनमें राष्‍ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान, राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, राष्‍ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान, राष्‍ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान, राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान सहित राष्‍ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान की घोषणा की गई है.

13 अक्टूबर को खंडवा में आयोजित होगा सम्मान समारोह

इनमें साल 2024 का राष्‍ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण सम्‍मान गीत लेखन के लिए प्रसून जोशी दिल्ली और वर्ष 2025 का सम्मान फिल्म निर्देशन के लिए संजय लीला भंसाली मुंबई को प्रदान किया जाएगा. सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को खंडवा में आयोजित किया जाएगा.

हरफनमौला कलाकार की स्मृति में स्थापित

हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की 13 अक्टूबर को पुण्यतिथि है. इस मौके पर संस्कृति विभाग की ओर से प्रत्येक साल सिनेमा जगत की अलग-अलग हस्तियों को यह सम्मान से नवाजा जाता है. पिछले वर्ष 2024 में यह सम्मान चुनाव के चलते नहीं दिया गया था. इसलिए साल 2024 और 2025 का सम्मान एक साथ दिया जाएगा.

1997-98 में हुई थी शुरुआत

राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण सम्‍मान की शुरुआत 1997-98 में की गई थी. यह सम्मान पहले भोपाल में समारोह आयोजित कर दिया जाता था. लेकिन किशोर प्रेमियों की मांग पर वर्ष 2003-04 से लगातार खंडवा में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रदान किया जाता है.

राष्‍ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण पुरस्कार से अब तक इन हस्तियों को नवाजा गया है.

  • हृषिकेश मुखर्जी 1997-98
  • नसीरुद्दीन शाह 1998-99
  • गुलज़ार 1999-00
  • कैफी आजमी 2000-01
  • बी.आर. चोपड़ा 2001-02
  • अमिताभ बच्चन 2002-03
  • गोविन्द निहलानी 2003-04
  • जावेद अख़्तर 2004-05
  • श्याम बेनेगल 2005-06
  • शत्रुघ्न सिन्हा 2006-07
  • मनोज कुमार 2007-08
  • गुलशन बावरा 2008-09
  • यश चोपड़ा 2009-10
  • स्व. देव आनंद 2010-11
  • सलीम खान 2011-12
  • समीर, मुम्बई 2012-13
  • सु सई परांजपे 2013-14
  • दिलीप कुमार 2014-15
  • प्रियदर्शन 2017-18
  • वहीदा रहमान 2018-19
  • अमिताभ भट्टाचार्य 2020-21

वहीं, साल-2024 का राष्‍ट्रीय लता मंगेशकर सम्‍मान संगीत निर्देशन के लिए शंकर-एहसान-लॉय मुंबई को और वर्ष-2025 का पार्श्व गायन के लिए सोनू निगम मुम्बई को प्रदान किया जाएगा. सम्मान समारोह 28 सितंबर 2025 को इंदौर में आयोजित किया जाएगा. इसी तरह 2024 का राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान आनंदधाम, भोपाल और वर्ष-2025 का सम्मान पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम, पुणे को प्रदान किया जाएगा. सम्मान समारोह 2 अक्टूबर 2025 को भोपाल में आयोजित किया जाएगा. 121212

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button