उत्तर प्रदेशराज्‍य

लखनऊ में बनेगा भारत मंडपम जैसा कन्वेंशन सेंटर, दुबग्गा चौराहे पर जाम से मिलेगी निजात, जानिए कैसे

लखनऊ। राजधानी में प्रदेश सरकार ने एक और फ्लाईओवर बनाने को लेकर कैबिनेट मंजूरी सोमवार को दे दी है। इस फ्लाईओवर को एल शेप में बनाया जाएगा। यह बुद्धेश्वर चौराहे यानी कानपुर की तरफ से आने वाली रोड से उठेगा और दुबग्गा फ्लाईओवर होते हुए आइआइएम की तरफ जाने वाली रोड से सीधे हरदोई रोड पर उतारा जाएगा।

ठाकुरगंज, बालागंज से आने वाला ट्रैफिक इसका उपयोग नहीं कर सकेंगे। हां लखनऊ, कानपुर से आने वाला ट्रैफिक सीधे हरदोई जाने के लिए फ्लाईओवर का उपयोग कर सकेगा। फ्लाईओवर की लंबाई 1811.72 मीटर लंबा होगा। इसे बनाने पर 305.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बनने से दुबग्गा चौराहे पर लगने वाला जाम काफी हद तक नियंत्रित हो सकेगा।

दुबग्गा फ्लाईओवर बनने से कानपुर बाइपास से हरदोई, सीतापुर, मलिहाबाद, चौक, बुद्धेश्वर चौराहा, आगरा एक्सप्रेसवे, कानपुर रोड और आइआइएम रोड आने व जाने वाले वाहनों को यू टर्न होकर जा सकेंगे। इसके अलावा सीतापुर, मलिहाबाद, चौक, बुद्धेश्वर चौराहे से आने व जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। फ्लाईओवर का निर्माण सेतु निगम करेगी।

इसको लेकर डिजाइन बनाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। माना जा रहा है कि अक्टूबर 2026 तक टेंडर की प्रकिया पूरी कर ली जाएगी और डेढ़ से दो साल में फ्लाईओवर बनाने का काम कर लिया जाएगा।

मेट्रो रूट के कारण बदलनी पड़ी डिजाइन

चारबाग से बसंतकुंज के बीच चलने वाली मेट्रो के कारण सेतु निगम को अपने फ्लाईओवर की डिजाइन बदलनी पड़ी। पहले फ्लाईओवर ठाकुरगंज की तरफ से उठ रहा था और दुबग्गा फ्लाईओवर के ऊपर से होते हुए हरदोई रोड पर उतर रहा था। अब यह अवध चौराहे से बुद्धेश्वर की तरफ से आने वाली सड़क से यह उठेगा और दुबग्गा चौराहे से होते हुए हरदोई रोड पर उतार जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button