उत्तराखंडराज्‍य

उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, सीएम पुष्कर सिंह धामी का ऐलान

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गायों की सुरक्षा पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को पूरे प्रदेश में टैक्स-फ्री करने का ऐलान किया है। CM कार्यालय (CMO) के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि ये फिल्म समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है। आपको बता दें कि यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। सीएम ने कहा कि सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी बढ़ावा देगी।

यूपी में भी टैक्स फ्री है फिल्म

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को गो संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। लगभग दो घंटे की इस फिल्म में गाय के धार्मिक, सामाजिक और व्यावहारिक महत्व को दर्शाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button