उत्तर प्रदेशराज्‍य

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हेडकांस्टेबल की मौत; ड्राइवर-सिपाही घायल

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार दोपहर भाजपा से पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले में चल रही सुरक्षाकर्मियों की स्कार्पियो तेज रफ्तार के कारण डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

कन्नौज से भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक मंगलवार दोपहर दो बजे इटावा के सैफई में आयोजित एक पार्टी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सकरावा थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या-145 पर सिकंदरपुर के सामने काफिले में पीछे चल रही स्कार्पियो कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

हादसे में मुख्य आरक्षी अभिषेक त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुख्य आरक्षी कुंवरपाल और वाहन चला रहा सिपाही शरद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्व सांसद ने हादसे की सूचना एसपी विनोद कुमार को दी।

इसके तुरंत सकरावा थानाध्यक्ष सकरावा भागमल सिंह थानाध्यक्ष सौरिख नागेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच गए। घायल दोनों सिपाहियों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। यहां दोनों की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button