उत्तराखंडराज्‍य

रुद्रपुर में निशुल्क बाल हृदय रोग कैंप आयोजित, बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के. के.अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद उधम सिंह नगर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (DEIC) रुद्रपुर में एक दिवसीय बाल ह्रदय रोग कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें नारायणा हॉस्पिटल गुड़गांव के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास गुप्ता एवं DEIC रुद्रपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वसुधा मिश्रा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

उक्त कैंप का आयोजन डॉक्टर डी. पी. सिंह ACMO/ NHM के निर्देशन में किया गया। डॉ के. के अग्रवाल द्वारा कैंप में उपस्थित सभी बच्चों व उनके परिजनों को कैंप में दिए जा रहे विभिन्न उपचारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कैंप में 20 बच्चों को निशुल्क सुविधा प्रदान की गई।

हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा 5 बच्चों का परीक्षण एवं बच्चों को निशुल्क इको की जांच की सुविधा प्रदान की गई। बाल रोग विशेषज्ञ के द्वारा सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु मस्यूनी, जिला लेखा प्रंबधक डी एस भंडारी, आरबीएसके मैनेजर पुरनमल तथा DEIC स्टाफ कमलेश मिश्रा, पारुल,चन्द्ररवीर, रीमा, अंजलि आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button