
नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को स्थानीय इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग से मिली सूचना के आधार पर टीम ने आरटीओ ऑफिस के पीछे गंदे नाले के पास छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे दूसरे राज्यों से ट्रेन के माध्यम से सस्ते दामों पर गांजा लाते थे और नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
* अजय कुमार (30 वर्ष), निवासी ग्राम दाऊपुर, थाना जवां, जिला अलीगढ़।
* राजेश साह (50 वर्ष), निवासी जिला खगड़िया, बिहार।
बरामदगी:
* 20 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा।
* एक सूटकेस, जिसमें गांजे के बंडल रखे थे।
* यात्रा से संबंधित टिकट की छायाप्रति।
इस मामले में थाना सेक्टर-24 में मु0अ0सं0 615/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
National Today Media नोएडा से बड़ी खबर



