उत्तर प्रदेशराज्‍य

अखिलेश यादव पर बरसे UP के दोनों डिप्टी CM, केशव मौर्य बोले- BJP है असली PDA

आजमगढ़: आजमगढ़ में श्रद्धेय बाबू राम कुंवर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने बाबू राम कुंवर सिंह के व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ पुस्तक का विमोचन भी किया तथा बाबू राम कुंवर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, विधायक राम बिलाश चौहान, भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अखिलेश यादव पर हमला

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को “पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक)” की राजनीति करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उनका आरोप था कि पिछड़ों और दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुए। उन्होंने यह भी कहा कि आजमगढ़ का प्रतिनिधित्व पहले मुलायम सिंह यादव और बाद में अखिलेश यादव ने किया, लेकिन क्षेत्र के विकास के नाम पर समाजवादी पार्टी के पास कोई उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं है।

असली पीडीए भाजपा है

डिप्टी सीएम ने दावा किया कि “असली पीडीए भाजपा है।” उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों, जातियों और समाज के लोगों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलता है और पार्टी सामाजिक समरसता का वास्तविक प्रतीक है। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार, अपराधियों को संरक्षण देने और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ही वर्तमान है और भाजपा ही प्रदेश एवं देश का भविष्य है।

समाजवादी पार्टी “नमाजवाद” की राजनीति करती है

अखिलेश यादव से जुड़े सवालों के जवाब में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े मामलों में यदि किसी प्रकार की शिकायत है तो उसकी जांच एसआईटी कर रही है और पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। वहीं, अखिलेश यादव द्वारा स्वयं को “सनातनी समाजवादी” बताए जाने के सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी समाजवाद नहीं बल्कि “नमाजवाद” की राजनीति करती है। डिप्टी सीएम के इन बयानों के बाद प्रदेश की सियासत में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। आगामी चुनावों को देखते हुए दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और अधिक गर्माने के संकेत मिल रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button