उत्तराखंडराज्‍य

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर, श्रीनगर की निर्दलीय मेयर के साथ 10 पार्षद भाजपा में शामिल, कांग्रेस को झटका

श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भंडारी, लखपत सिंह भंडारी सहित दस पार्षदों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

महेंद्र भट्ट ने बताया कि पिछले चुनाव में कुछ कारणों से आरती भंडारी को भाजपा का टिकट नहीं मिल सका था। इसके बावजूद उन्होंने जनता के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी और चुनाव जीतकर मेयर बनीं। अब उन्होंने दोबारा भाजपा परिवार में वापसी की है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा में शामिल होने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और जल्द ही कई अन्य लोग पार्टी में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button