उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी भाजपा को बड़ा झटका: पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, साक्षी महराज समेत कईयों के बदले तेवर

बीजेपी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. धर्मेंद्र कश्यप ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद सपा का दामन थामा.

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कश्यप अपनी बेटी को समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं. अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव और जिलाध्यक्ष शुबलेश यादव भी मौजूद रहे.

दरअसल, उत्तर प्रदेश की सियासत में बीजेपी की राज्यसभा लिस्ट आने के बाद धर्मेंद्र कश्यप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने चर्चा बढ़ा दी थी. आंवला से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सोशल मीडिया पर सिर्फ ‘टाटा बाय-बाय’ लिखा था. पोस्ट में उन्होंने न तो बीजेपी का नाम लिया था और न ही पार्टी छोड़ने की सीधी बात कही थी. हालांकि, इसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं.

धर्मेंद्र कश्यप 2014 और 2019 में आंवला लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस बार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद उनका नाम भी चर्चा में था, लेकिन घोषित सूची में उन्हें जगह नहीं मिली. इसी बीच उनकी ‘टाटा-बाय-बाय’ वाली पोस्ट सामने आई थी.

अखिलेश यादव से मुलाकात 

इसके अलावा, हाल के दिनों में धर्मेंद्र कश्यप की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकातें भी चर्चा में रही थीं. उनकी पोस्ट के बाद इन मुलाकातों को लेकर भी राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे बीजेपी से दूरी बनाने का संकेत माना था, जबकि सपा समर्थकों की ओर से ‘वेलकम सांसद जी’ जैसे कमेंट भी सामने आए थे. हालांकि, उस समय धर्मेंद्र कश्यप ने बीजेपी छोड़ने या सपा में जाने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button