अपराधएनसीआरनोएडा

हत्या या आत्महत्या? नोएडा में बैंक प्रबंधक के घर फंदे से लटकी मिली नौकरानी की लाश

नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक मकान में काम करने वाली करीब 18 वर्षीय मेड का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाया।

नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-51 स्थित एक मकान में शनिवार रात एक मेड के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मिली। मेड की पहचान बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के सिरकोल गांव निवासी के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नोएडा के होशियारपुर गांव में रह रही थी और सेक्टर-51 के एक मकान में काम करती थी।

सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार, मृतका के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और मेड की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button