उत्तर प्रदेशराज्‍य

हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में नाव पलटने से 9 लोग डूबे, 3 सुरक्षित बाहर निकाले; 6 की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बुधवार रात 9 लोगों को लेकर जा रही एक नाव यमुना नदी में पलट गई, जिसमें तीन लोगों को तो बचा लिया गया, जबकि 6 अभी भी लापता हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और राहत और बचाव कार्य शुरू किया. डीएम अभिषेक गोयल ने बताया कि मौके पर NDRF, SDRF की टीमों के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौजूद हैं. रात भर अभियान चलाकर बाकी लोगों को तलाशने के काम चलेगा.

घटना घाटमपुर के पास हुए है, जिसमें नाव से लोग घरों को लौट रहे थे. तभी अचानक नाव डूबने लगी, नाविक ने बताया कि जिन्हें तैरना आता था वो तीन लोग तो बच गए, बाकी अभी लापता हैं. घटना के बा कोहराम मचा हुआ है.

नदी पार तरबूज खाने गए थे सभी 

ग्रामीणों के मुताबिक, कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव के मजरा कुतुबपुर में मंगलवार को श्रीपाल की बेटी की शादी थी. बुधवार को विदाई के बाद कई रिश्तेदार नाव से तरबूज खाने के लिए यमुना पार चले गए. परिजनों ने बताया कि वापसी में नाव चला रहा युवक फोन पर बात करने लगा. जिससे नीव का संतुलन बिगड़ गया और पलट गयी.और लोग डूबने लगे. स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह तीन लोगों को बचा लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.

ये सभी नाव पर सवार थे 

नाव पर रानी पुत्री बच्चन निषाद, आकांक्षा, ब्रजरानी, लव्यांश,गोरेलाल, आदित्य, विष्णु, रिंकू, पारुल  इनमें तीन को बचा लिया गया है. बाकी की तलाश के लिए गोताखोरों की टीमें लगीं हैं. उधर डीआईजी रेन भी रात में ही मौके पर पहुंच गए हैं. उनके मुताबिक लापता लोगों को ढूँढने के लिए SDRF-NDRF की टीमें मौजूद हैं. कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द सभी लापता लोगों को ढूंढ लिया जाए. इसके साथ ही हादसे की जांच भी शुरू कर दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button