Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडानोएडा
नोएडा: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप का भीषण हादसा, आधा दर्जन घायल

उत्तर प्रदेश के नोएडा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में स्थित दिल्ली-मेरठ हाइवे पर देर रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के दिल्ली मेरठ हाइवे पर देर रात मेरठ से दिल्ली आने वाले बीच वाले लेन पर एक तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराया.



