अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

बागपत: चचेरी बहन से दरिंदगी की कोशिश, इनकार पर भाई ने फावड़े से वारकर मार डाला, शव को घर में दफनाया, दिल दहला देगी कहानी

यूपी के बागपत में छपरौली थाना क्षेत्र के बोहढा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शारीरिक संबंध न बनाने पर 15 वर्षीय किशोरी की चचेरे भाई ने फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को घर में ही दफना दिया। पुलिस आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने किशोरी का शव गड्ढे से निकाल पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर जब किशोरी घर पर अकेली थी तो पड़ोस में ही रहने वाले चचेरे भाई ने उसके सिर व शरीर पर कई जगह फावड़े से प्रहार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। घर से बाहर निकलते समय उसे खेत से आ रही किशोरी की मां ने देख लिया। जब उसने घर आकर देखा तो वहां किशोरी नहीं थी। उसे गड्ढा खोदकर डाली गई मिट्टी दिखाई दी। यह देख महिला ने शोर मचा दिया तो एकत्र लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने गड्ढे से किशोरी के शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम को भिजवाया। फोरंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल कर सबूत जुटाए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी किशोरी से एकतरफा प्यार करता था। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वह चचेरी बहन से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था लेकिन उसने इंकार कर दिया था। जिसके बाद उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध जताते हुए किशोरी ने उसकी शिकायत परिजनों से करने की धमकी दी तो आरोपी ने गैस सिलेंडर उसके सिर में मार दिया जिससे किशोरी बेहोश हो गई। इसके बाद उसने फावड़े से प्रहार कर किशोरी की हत्या कर दी और शव को गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया। एएसपी ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं आई है। गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

चार माह पहले हुई थी पिता की मृत्यु

मृतका किशोरी के पिता की चार माह पहले ही मौत हुई थी। घर में उसकी मां और तीन भाई हैं। तीनों भाई पढ़ाई करते हैं, जबकि मां मजदूरी कर बच्चों का पालन करती है। घर की हालत काफी दयनीय है। चर्चा है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया गया है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सिर पर किए गए प्रहार

किशोरी के सिर व शरीर पर फावड़े से कई प्रहार किए गए थे। किशोरी की जिस तरह से निर्मम हत्या की गई, उसे देख ग्रामीण सहमे हुए नजर आए। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो हत्यारे के सिर पर खून सवार था और उसने किशोरी का दम निकल जाने के बावजूद उसके शरीर पर फावड़े से प्रहार किए। आरोपी युवक के कपड़े भी खून से सने हुए थे।

एएसपी बागपत एनपी सिंह ने बताया कि किशोरी से पारिवारिक चचेरा भाई एकतरफा प्यार करता था। उसके साथ शारीरिक संबन्ध बनाना चाहता था, लेकिन किशोरी ने इंकार कर दिया, जिससे क्षुब्ध होकर उसने किशोरी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसने ही पूछताछ के दौरान एकतरफा प्यार की जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button