अपराधएनसीआरनोएडा

लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट और UPI से रकम ट्रांसफर कराते थे चार दोस्त, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में राहगीरों को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले एक गैंग का थाना सेक्टर-49 पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक आईफोन-16, स्मार्ट वॉच, 2,300 रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि 29 जून को लॉजिक्स मॉल में काम करने वाले एक युवक के साथ लूट की घटना हुई थी। पीड़ित ने थाना सेक्टर-49 में शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर-50 के पास कुछ लोगों ने उसे कार में लिफ्ट दी और फिर उसका मोबाइल फोन, चार्जर, पावर बैंक तथा नकदी लूट ली। आरोपियों ने उसे धमकाकर मोबाइल का लॉक खुलवाया और उसके बैंक खाते से अपने खातों में रकम भी ट्रांसफर कर ली।

मामले में मुकदमा दर्ज कर थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 4 अभियुक्त अमित पुत्र छोटेलाल नितिन पुत्र विनोद विवेक पुत्र दिनेश कुमार तथा ऋषि पुत्र दयावीर सिंह को सेक्टर-50 नोएडा के सामने से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं और जनपद फिरोजाबाद के आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। पहले वे दिल्ली-एनसीआर में कार चलाने और मजदूरी का काम करते थे, लेकिन जल्दी अवैध कमाई के लालच में उन्होंने राह चलते लोगों को लिफ्ट देकर लूटने का तरीका अपनाया। आरोपी पहले यात्रियों को कार में बैठाते, फिर उनका मोबाइल, नकदी और अन्य सामान छीन लेते थे। इसके बाद पीड़ित को डराकर मोबाइल का लॉक खुलवाते और उसके बैंक खाते से रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, लूटा गया आईफोन-16, स्मार्ट वॉच और 2,300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लूटपाट की कई अन्य वारदातों में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button