अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में क्रिकेटर शाकिब के घर पर हमला, शेख हसीना की प्रेस कान्फ्रेंस शामिल होने के बाद हुई घटना

ढाका: बांग्लादेश की नेशनल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मगुरा-1 सीट से पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के ढाका स्थित घर पर पेट्रोल बम फेंका गया। यह घटना आज रात करीब 8:45 बजे मगुरा शहर के केशवमोर इलाके में शाकिब के पुश्तैनी घर पर हुई। इस दौरान घर में तोड़-फोड़ भी की गई। शाकिब ने आज शाम नई दिल्ली के फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में हुई पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीलंका से वर्चुअली हिस्सा लिया था।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि आज रात कुछ अज्ञात लोगों ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मागुरा स्थित घर में आग लगाने की कोशिश की। मागुरा सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अधिकारी (OC) मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने बताया कि यह घटना रात करीब 9:00 बजे शहर के केशव मोड़ इलाके में स्थित उनके घर पर हुई।

हमलावरों का कोई सुराग नहीं

उन्होंने ने ‘द डेली स्टार’ को बताया, “कुछ उपद्रवियों ने घर पर ईंट के टुकड़े फेंके और खिड़कियां तोड़ दीं। उन्होंने घर में आग लगाने की भी कोशिश की।” उन्होंने यह भी कहा कि “हम घटना की जांच कर रहे हैं। अभी यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह पेट्रोल बम था या नहीं। जांच के बाद ही असल हालात का पता चलेगा।” पुलिस ने बताया कि घटना में कौन शामिल था, इसका तुरंत पता नहीं चल सका। हमले के बाद घर के आसपास पुलिस तैनात कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button