अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

ई-रिक्शा पर भोले के भजन चलाना पड़ा भारी, मुस्लिम युवक घसीटकर ले गए…जमकर पीटा

यूपी के मुरादाबाद में बिलारी थाना क्षेत्र में सावन माह में ई-रिक्शा पर भगवान शिव का भजन बजाने पर विशेष समुदाय के युवकों ने दलित युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद हिन्दूवादी संगठन के लोग पीड़ित को लेकर थाने पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद और 15-20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार थाना बिलारी के रुस्तमनगर सहसपुर के मोहल्ला जाटवान निवासी अंकित उर्फ छोटू ई-रिक्शा चलाता है। अंकित के अनुसार गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह अपना ई-रिक्शा मोहल्ला इमली के नीचे चार्जिंग पर लगाने जा रहा था। ई-रिक्शा में भजन बज रह था। आरोप लगाया कि रास्ते में साबिर चौक पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने ई-रिक्शा रोककर कहा कि यहां पर भजन मत बजा। इसे बंद कर दे। पीड़ित के अनुसार उसने कहा कि कोई गंदा गाना तो है नहीं भजन बजाने में क्या दिक्कत है। इतना कहकर वह आगे चला गया।

पीड़ित के अनुसार जब वह वापस आ रहा था तभी भूरा, समीर, उस्मान, अजीम, नूररहमान ने अपने 15-20 साथियों के साथ हमला कर दिया। आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की। आरोप है कि गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। बाद में धमकी देते हुए चले गए। शुक्रवार को मामले का पता चलने पर हिन्दू संगठन के लोग पीड़ित ई-रिक्शा चालक अंकित उर्फ छोटू को लेकर बिलारी थाने पर पहुंच गए।

सभी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई। इस संबंध में सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजद और 15-20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button