मनोरंजनसिनेमा

गुडन्यूज! अब फोन पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, हटी साइबर फ्रॉड वाली कॉलर ट्यून

नई दिल्ली: देश में ऑनलाइन का चलन बढ़ने के साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार ने एक व्यापक अभियान चलाया था। जब भी आप किसी को फोन करते थे तो एक कॉलर ट्यून तब बजती थी। इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते थे। लेकिन यह कॉलर ट्यून लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई थी और सोशल मीडिया पर इसे बंद करने के लिए आवाज उठ रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने अब इसे हटाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक यह अभियान अब खत्म हो गया है, इसलिए कॉलर ट्यून को हटा दिया गया है। बहुत से लोगों ने शिकायत की थी कि इमरजेंसी में यह कॉलर ट्यून उन्हें बहुत परेशान करती है। इसकी वजह यह थी कि फोन करने पर सामने वाले से तुरंत बात नहीं हो पाती थी। पहले अमिताभ बच्चन की आवाज वाली ट्यून 40 सेकेंड तक बजती थी, फिर कॉल कनेक्ट होता था।

ट्रोल हुए अमिताभ

हाल ही में अमिताभ बच्चन को इस ट्यून के लिए ट्रोल किया गया था। लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। एक यूजर ने लिखा कि भाई अब फोन पर बोलना बंद करो। इस पर अमिताभ बच्चन ने भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा, “सरकार को बोलो भाई, उन्होंने जो कहा हमने कर दिया।” इससे पहले अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी एक कॉलर ट्यून के लिए अपनी आवाज दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button