अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

AMU के 2 छात्रों समेत 12 आरोपी अलीगढ़ पुलिस ने किए गिरफ्तार, खंडहर किले में बना रहे थे डकैती की योजना

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में पुलिस ने डकैती की साजिश रचने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से 6 अवैध पिस्टल, 4 तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए 12 आरोपियों में AMU के दो छात्र भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी डकैती की योजना बना रहे थे और पंजीपुर रोड स्थित एक खंडहर किले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त चल रही थी। इन अवैध हथियारों को यूपी, दिल्ली और आसपास के राज्यों में सप्लाई की आशंका है। यह पूरी कार्रवाई SSP नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार,थाना क्वार्सी और थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पंजी रोड स्थित एक खंडहर किले पर बुधवार देर रात को छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने खंडहर से 12 आरोपियों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 6 अवैध पिस्टल, 4 तमंचा और एक लग्जरी कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दो छात्र शाहबाज खान और मोहम्मद कासिम शामिल हैं।

5 आरोपियों के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि शाहबाज खान और मोहम्मद कासिम दोनों छात्र AMU कैंपस में हथियारों की सप्लाई करते थे। वही इनके साथ क्राउन प्लाजा होटल का मालिक प्रियेंद्र प्रताप इस पूरे सिंडिकेट में शामिल है। इसी के होटल में हथियारों की डील होती थी। पुलिस की इस छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़े गए कुछ आरोपियों का बड़ा आपराधिक इतिहास भी है। 5 आरोपियों के खिलाफ दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

हथियारों का मुख्य सप्लायर मोहम्मद काशिफ

अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सप्लायर मोहम्मद काशिफ है, जो एक अवैध पिस्तौल को एक से डेढ़ लाख रुपये में बेचता था। आजकल सोशल मीडिया पर रेस पर कमेंट को लेकर फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आती है। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि इन बदमाशों का मकसद लूट डकैती रंगदारी जैसी घटनाओं से पैसा कमाना है। वहीं, एसएसपी ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button