अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

कानपुर में प्रेमिका की हत्या कर सूटकेस में भरी लाश; बाइक से 100 किमी दूर ले जाकर यमुना में फेंका

कानपुर। कानपुर में प्यार का खौफनाक अंत हुआ है। प्रेमी ने प्रेमिका को रूह कंपा देने वाली मौत दी। शव किसी को न मिल सके उसे सूटकेस में भरकर सौ किमी दूर उफनाती यमुना नदी में फेंक दिया। लेकिन पाप ज्यादा दिन तक छिप नहीं सकता। इस हैवानियत का राजफाश हुआ।

दूसरी लड़की से प्रेम संबंध का विरोध करने पर पहले प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद शव को सूटकेस में भरकर दोस्त की मदद से बाइक से ले जाकर शहर से 100 किमी दूर बांदा के चिल्ला पुल से यमुना नदी में फेंक दिया। आरोपित प्रेमी और उसके दोस्त ने गिरफ्तारी के बाद वारदात कबूल की।

फतेहपुर (Fatehpur) का रहने वाला प्रेमी

आरोपित की पहचान फतेहपुर के बिदंकी के हरीखेड़ा निवासी सूरज उत्तम और उसका दाेस्त जाफरगंज के खानपुर कदीम गांव के आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस युवती के शव की बरामदगी के प्रयास में लगी है। हालांकि अब तक शव के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, फिर प्यार में बदली

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कानपुर देहात  (Kanpur Dehat) के रूरा के सुजनीपुर गांव की विजयश्री ने आठ अगस्त को हनुमंत विहार थाने में बेटी 20 वर्षीय आकांक्षा उर्फ माही के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह बड़ी बहन के साथ बर्रा स्थित गुड फूड रेस्टाेरेंट में काम करती थी। आरोपित भी पहले रेस्टोरेंट में काम करता था। बाद में वह इलेक्ट्रिशियन का काम करने लगा था। इंस्टाग्राम पर आकांक्षा की आरोपित से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं।

प्रेमी के कहने पर लिव इन में रहने लगी

करीब दो महीने पहले आरोपित के कहने पर ही आकांक्षा ने बर्रा स्थित रेस्टोरेंट को छोड़कर हमीरपुर रोड के कान्हा रेस्टोरेंट में नौकरी कर ली थी। इतना ही नहीं वह बर्रा में रहने वाली बड़ी बहन प्रतीक्षा से अलग होकर हनुमंत विहार में प्रमोद तिवारी के मकान में किराए पर उसके साथ लिव इन में रहने लगी थी।

प्रेम संबंध की हुई जानकारी, प्रेमिका ने विरोध किया तो मार डाला

21 जुलाई को आरोपित के किसी और लड़की से प्रेम संबंध होने की जानकारी आकांक्षा हुई। इस पर उसने रेस्टोरेंट पर आरोपित को बुलाया। वहां दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद रात 10:30 बजे दोनों कमरे में पहुंचे। दोनों के बीच कहासुनी के दौरान हाथापाई हाेने पर आरोपित सूरज ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

दोस्त को बलाकर ले गए सूटकेस में शव भरकर

इसके बाद दोस्त आशीष को बुलाया। दोस्त के आने के बाद दोनों ने शव को एक सूटकेस में भरा। इसके बाद बाइक से सूटकेस को ले जाकर रात 2:30 बजे चिल्ला पुल से यमुना नदी में फेंक दिया। डीसीपी दक्षिण ने बताया कि पहले तो आरोपित पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन घटना के दिन मृतका के साथ उसकी लोकेशन और लगातार मोबाइल बातचीत का जिक्र होने पर वह टूट गया। इसके बाद हत्या कबूल करते हुए पूरी घटना का राजफाश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button