व्यापार

अडानी पावर का मुनाफा 47% बढ़ा: पहली तिमाही में कमाए ₹4,867 करोड़, ₹15,000 करोड़ जुटाने को मंजूरी

नई दिल्ली। दिवालिया होकर अदाणी के हाथों बिकी JP Associates की कंपनियां अब अदाणी के पास चली गई हैं। जेपी पावर में जेपी ग्रुप की 24% हिस्सेदारी थी, जो अब अदाणी की अदाणी पावर के पास चली गई है। 2 दिन पहले जेपी पावर ने शानदार तिमाही नतीजे जारी किए थे। अब JP Power की नई प्रमोटर Adani Power ने आज अपने तिमाही जारी कर दिए। जेपी पावर के मुनाफे में जबरदस्त उछाल आया है।

अदाणी पावर के शुद्ध मुनाफे (PAT) में सालाना आधार पर 47.2% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण देश भर में बिजली की मांग में भारी इजाफा हुआ, जिसका सीधा फायदा अडानी पावर को मिला है।

आपको बताते चलें कि अदाणी पावर ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) से जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (JPVL) में 24% प्रमोटर हिस्सेदारी ₹2,993.60 करोड़ में खरीदी थी। यह अधिग्रहण NCLT से जेपी एसोसिएट्स के मंजूर रिजॉल्यूशन प्लान के तहत किया गया था।

Adani Power के मुनाफे में आया 47% का उछाल

कंपनी ने इस तिमाही में ₹4,866.60 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹3,305.13 करोड़ था। वहीं, कंपनी का कुल रेवेन्यू 33% बढ़कर ₹19,322.30 करोड़ पर पहुंच गया है।

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA सालाना आधार पर 39.8 प्रतिशत बढ़कर 7,948 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 40.3 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया।

₹15,000 करोड़ का फंड जुटाने को मंजूरी

नतीजों के साथ ही अदाणी पावर के बोर्ड ने भविष्य के विस्तार के लिए बड़े वित्तीय फैसलों को मंजूरी दी है। कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) या अन्य माध्यमों से ₹15,000 करोड़ तक का फंड जुटाएगी। इसके अलावा, बोर्ड ने कंपनी की कर्ज लेने की सीमा (Borrowing Limit) को ₹75,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹1,00,000 करोड़ करने का भी प्रस्ताव दिया है।

ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और विस्तार

अदाणी पावर ने इस तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 31 बिलियन यूनिट (BU) बिजली उत्पादन किया है। कंपनी के सीईओ (CEO) एस बी ख्यालिया ने बताया कि कंपनी अपनी क्षमता को बढ़ाकर 45 GW करने की राह पर है। हाल ही में कंपनी ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के पावर एसेट्स (चूर्क प्लांट और प्रयागराज पावर में हिस्सेदारी) का अधिग्रहण भी पूरा किया है।ट

कंपनी के कई बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे कोरबा फेज-II और महान फेज-II पर काम तेजी से चल रहा है। पर्यावरण (ESG) के मोर्चे पर भी कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी ने अंतर्देशीय थर्मल पावर प्लांट्स के लिए विशिष्ट जल खपत में 30.81% की कमी की है और 93% ऐश यूटिलाइजेशन (Ash utilization) का लक्ष्य हासिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button