उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी में चुनावी जमीन मजबूत कर रही भाजपा, पीएम मोदी का बन गया कार्यक्रम; क्या तैयारियां?

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है. इसके लिए जहां एक तरफ पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विस्तारकों को तैनात करने का काम कर रही है. तो वहीं चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश में व्यापक दौरे कराने की तैयारी की जा रही है.

सूत्रों की मानें तो यूपी में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब 12 दौरे हो सकते हैं और उनके दौरे के दौरान जनसभाओं की योजना भी है.

वाराणसी, कानपुर समेत कई जगहों पर पीएम मोदी के कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश की 18 कमिश्नरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब एक दर्जन कार्यक्रम और रैलियां आयोजित कराने की योजना बनाई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, चित्रकूट, नोएडा समेत कई जगहों पर कार्यक्रमों की योजना बन रही है.

अक्टूबर के अंत से UP का चुनावी दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तर प्रदेश में कार्यक्रमों की शुरुआत अक्टूबर के अंत से हो सकती है. इन दौरों के दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के साथ-साथ जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ जनता तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने पर जोर रहेगा.

PM मोदी के अलावा इन नेताओं के दौरे की भी योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के दौरों की योजना भी बनाई जा रही है. इन दौरों के माध्यम से विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रदेश में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की तैयारी है. इसको लेकर  पार्टी के बड़े नेता जनसभाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच सरकार के कामों को पहुंचाने का काम करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button