एनसीआरनोएडा

नोएडा में 1 अक्टूबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 113 पंपों पर App से सेकेंडों में होगी जांच

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. गौतम बुद्ध नगर में 1 अक्टूबर से वेध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के बिना वाहनों को पेट्रोल डीजल नहीं दिया जाएगा. इस व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पुलिस, परिवहन विभाग, पेट्रोलियम कंपनियों और पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं.

एडीएम वित्त अतुल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों से कहा है कि वह 1 अक्टूबर से पहले अपने यहां आने वाले वाहनों के PUCC की जांच व्यवस्था सुनिश्चित कर लें, ताकि वाहन चालकों को ईंधन लेने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

पेट्रोल पंप पर लगेगा PUCC जांच सिस्टम

जिला आपूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल के अनुसार, जिले में कुल 113 पेट्रोल पंप है. इनमें से 97 पेट्रोल पंपों पर की PUCC ऐप इंस्टॉल किया जा चुका है जबकि बाकी 16 पंपों पर भी ऐप इंस्टॉल करने की कार्रवाई चल रही है. प्रशासन के मुताबिक तकनीकी समस्या वाले पेट्रोल पंपों का विवरण संबंधित तकनीकी टीम को भेज दिया गया है.

वहीं, 1 अक्टूबर तक गौतम बुद्ध नगर जिले के सभी संचालित पेट्रोल पंपों पर ऐप को सक्रिय करने का लक्ष्य रखा गया है. इस ऐप के जरिए वाहनों के PUCC की स्थिति की जांच महज 5 से 10 सेकंड में की जा सकेगी, यानी वाहन चालक के पास वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र है या नहीं इसकी जानकारी पेट्रोल पंप पर ही तुरंत मिल सकेगी.

लोगों से समय रहते PUCC बनवाने की अपील

प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वह 1 अक्टूबर से पहले अपने वाहनों का वैध PUCC प्रमाण पत्र बनवा लें, ताकि पेट्रोल डीजल लेने के दौरान किसी भी तरह की सुविधा न हो. पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बैठक में व्यवस्था को लेकर कुछ चिंताएं भी सामने रखी है. उनका कहना है कि ईंधन को लेकर पेट्रोल पंप पर विवाद की स्थिति बन सकती है.

साथ ही उपभोक्ताओं के दुर्व्यवहार के आशंका को देखते हुए पेट्रोल पंप पर पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल पंप पर वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच ईंधन देने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button