अंतर्राष्ट्रीय

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, ताशकंद से दिया खास संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय पुरस्कार ‘ओली दाराजाली दुस्तलिक’ से सम्मानित किया गया है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने रविवार को खुद अपने हाथों से पीएम मोदी को सम्मान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं इस सर्वोच्च सम्मान को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं और दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती और साझा विरासत को समर्पित करता हूं। आपकी दूरदर्शी लीडरशिप और भारत के प्रति आपकी दोस्ती से हमारे संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। ये संबंध नई ऊंचाइयां छू रहे हैं और इसी का नतीजा है कि आज हमारे संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का नया स्तर दिया गया है।’

पीएम मोदी ने कहा कि पुरस्कार से गौरव और सम्मान लाता है, लेकिन मैं अच्छी तरह जानता हूं कि यह अपने साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आता है। उन्होंने कहा, ‘उज्बेस्तान की इस ऐतिहासिक धरती से मैं उज्बेकिस्तान के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारत अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटेगा और इस दोस्ती को निभाएगा।’

ताशकंद से पीएम मोदी का क्या संदेश

राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने आपकी किताब देखी, जिसमें आपने हमारे द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रोजेक्ट्स की पहचान करके आगे की टाइमलाइन तय की है। मैं इस पहल की सराहना करता हूं। मुझे भरोसा है कि साथ मिलकर इसपर शीघ्र प्रगति करेंगे।’

पीएम मोदी ने कहा कि कल रात डिनर के दौरान हमारी सार्थक बातचीत हुई और हमने कई अहम फैसले लिए। इन मामलों पर हमारी टीमें भी एकमत हैं। हम आपसी सहयोग के सभी पहलुओं को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर समन्वय परिषद का गठन करेंगे। हम अपने संयुक्त आयोग को सचिव स्तर से मंत्री स्तर तक ले जाएंगे। दोनों पक्ष मिलकर एक बिजनेस समिट का आयोजन करेंगे जिसमें दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स शामिल होंगे।

यूरेनियम की सप्लाई पर भी हुई चर्चा

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था बनाएंगे। आज, हम तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट व्यवस्थाएं कर रहे हैं। हमें उनकी क्षमता को पूरी तरह से साकार करने के लिए एक रोडमैप बनाना चाहिए। आपके देश में ‘न्यू ताशकंद’ जैसे मेगा-प्रोजेक्ट चल रहे हैं, भारत में हमने गुजरात में GIFT सिटी बनाई है। आपके यहां से एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए हमें खुशी होगी जो प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल का अध्ययन कर सकते हैं।’

प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के दौरान राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी, मेरा मानना ​​है कि आपके नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल कर रहा है, आर्थिक विकास की उच्च दर बनाए हुए है और बड़े प्रोजेक्ट्स को लागू कर रहा है। भारत डिजिटलीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष खोज और कई अन्य क्षेत्रों में वास्तव में असाधारण प्रगति कर रहा है। वैश्विक मामलों में नई दिल्ली की आवाज और प्रभाव और भी मजबूत हुआ है। आपके करीबी दोस्तों के तौर पर हम निश्चित रूप से इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत खुश हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button