
हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय भट्ट, मंत्री राम सिंह कैड़ा और विधायक मोहन बिष्ट की उपस्थिति में शिलान्यास कर विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र का भी शुभारंभ किया।



