खेलमनोरंजन

ICC ने UAE के बल्लेबाज पर लगाया बैन, जानें इसके पीछे की वजह

ICC ने यूएई बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन लगाया है, जिसे खिलाड़ी ने स्वीकार कर लिया है. बैन की अवधि 8 सितंबर, 2025 से लागू मानी जाएगी जो 7 दिसंबर, 2026 तक रहेगी. बता दें कि एशिया कप में यूएई का मैच 10 सितंबर को भारत के साथ था. इससे 2 दिन पहले 8 सितंबर को आसिफ का ‘आउट-ऑफ़-कंपटीशन’ टेस्ट हुआ, जिसमें वह प्रतिबंधित पदार्थ (मेस्टेरोलोन का मेटाबोलाइट) के लिए पॉजिटिव पाए गए.

आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि आसिफ खान ने 8 सितंबर 2025 को हुए एक ‘आउट-ऑफ़-कंपटीशन’ टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ (मेस्टेरोलोन का मेटाबोलाइट) के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद 15 महीने के बैन को स्वीकार कर लिया है. आसिफ ने आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के आर्टिकल 2.1 के उल्लंघन को स्वीकार किया और वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ ‘केस रिज़ॉल्यूशन एग्रीमेंट’ के जरिए सजा को मंजूरी दी.

बैन की अवधि 8 सितंबर 2025 से लागू मानी जाएगी, जब उनका टेस्ट हुआ था. ये इसी साल 7 दिसंबर तक रहेगी. 36 वर्षीय खिलाड़ी को 8 अक्टूबर 2026 से किसी टीम के साथ ट्रेनिंग करने या किसी क्लब या आईसीसी की अन्य सदस्य संस्था की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की इजाजत होगी, लेकिन कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वह 8 दिसंबर के बाद ही वापसी कर पाएंगे.

आसिफ खान का क्रिकेट करियर

पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे आसिफ खान पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं, लेकिन बाद में वह यूएई शिफ्ट हो गए और यूएई टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. 2022 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले आसिफ ने 38 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें खेली 37 पारियों में 1270 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 3 शतक और 7 अर्धशतक हैं.

आसिफ ने 56 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 137.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 1302 रन बनाए हैं. टी20 में वह 6 अर्धशतक लगा चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button