मनोरंजनसिनेमा

‘बटवारा 1947’ का स्पेशल टिकट प्राइस ऑफर, मात्र 99 रुपये में देखें सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ चर्चा में बनी है. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई है. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज भी मिले. थिएटर पर फिल्म एवरेज परफॉर्म कर रही है. अब ऐसे में मेकर्स मंगलवार को ऑडियंस को थिएटर तक खींच लाने के लिए नई स्कीम लाए हैं. मेकर्स ने फिल्म के टिकट सस्ते कर दिए हैं. अब मंगलवार को फिल्म 99 रुपये ही देख पाएंगे.

‘बंटवारा 1947’ के टिकट के दाम हुए सस्ते

आमिर खान प्रोडक्शन ने पोस्ट शेयर कर लिखा- मंगलवार का कोई प्लान? इसे सनी-मैटिक बनाएं. ‘बंटावारा 1947’ की टिकट बुक करें 99 रुपये में.

‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को 8,721 शोज मिले थे और 15 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली थी. दूसरे दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ कमाए. फिल्म को 8,071 शोज मिले. फिल्म को 34 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म को 7,239 शोज मिले. फिल्म को 22 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

फिल्म ने तीन दिन में 26.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 31.61 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 5.50 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म ने दुनियाभर में 37.11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. वहीं प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल भी अहम रोल में हैं. प्रीति जिंटा ने लंबे समय के बाद इस फिल्म से कमबैक किया है. फिल्म में शबाना आजमी के रोल की भी काफी तारीफ हो रही है.

हेमा मालिनी ने की तारीफ

अब फिल्म की एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी तारीफ की. हेमा ने पोस्ट कर लिखा, ‘मैंने कल ‘बंटवारा 1947′ देखी. ये शानदार फिल्म है. इस फिल्म का मैसेज बिल्कुल साफ है कि आज देश को किस चीज की जरूरत है. ये हमें याद दिलाती है कि नफरत और बंटवारे से कहीं ज्यादा जरूरी इंसानियत, एक-दूसरे का सम्मान और भाईचारा है. ये मैसेज लोगों को अपनी सोच बदलने और प्यार और दया को चुनने के लिए प्रेरित करेगी.’

आगे हेमा ने सनी की तारीफ भी की और कहा, ‘राजकुमार संतोषी जबरदस्त डायरेक्शन किया है. सनी देओल और शबाना आजमी ने बेहतरीन काम किया है. करण देओल और प्रीति जिंटा ने भी अच्छा परफॉर्म किया है. आमिर खान को ऐसे मैसेज देने वाली फिल्म बनाने के लिए बधाई. ये मैसेज आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है.’

बता दें कि सनी के हाथ में अब ‘गबरू’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्में आने वाली है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button