उत्तर प्रदेशराज्‍य

चंदौली और शक्तिनगर तक जोड़ा जाएगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, CM योगी ने गाजीपुर में किया एलान

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे के विस्तार की योजना पर लगातार कार्य चल रहा है। योगी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के विस्तार की योजना को तैयार की गई है। गाजीपुर से चंदौली और शक्तिनगर तक विस्तार की घोषणा की गई है। इससे पहले गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से चंदौली और फिर सोनभद्र तक विस्तारित करने की योजना तैयार की गई थी। इस विस्तार परियोजना से प्रदेश के पूर्वी भाग से लेकर पश्चिमी भाग तक पहुंचना संभव हो जाएगा।

सीएम ने क्या की घोषणा?

गाजीपुर में विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि पहले के समय में गड्ढा है या सड़क, पता ही नहीं चलता है। आज गाजीपुर से कहीं जाना हो आपके पास तेज कनेक्टिविटी है। गाजीपुर से लखनऊ जाना हो, गोरखपुर की ओर जाना हो आपके पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे है। वाराणसी-गोरखपुर हाइवे की भी कनेक्टिविटी भी है।

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है, गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी चंदौली और चंदौली को वाराणसी से जोड़ते हुए शक्तिनगर तक ले जाया जाएगा। इससे इस क्षेत्र में पहचान का संकट खत्म हो जाएगा।

क्या है पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का रूट?

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे राजधानी लखनऊ से गाजीपुर को जोड़ने वाला है। इसकी कुल लंबाई 340.8 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ जिले के चांदसराय गांव से शुरू होकर गाजीपुर के हैदरिया गांव स्थित एनएच-31 को जोड़ता है। अब इसके विस्तार की योजना बनाई जा रही है।

क्या है नई योजना?

सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को गाजीपुर से चंदौली और फिर वहां से वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र के शक्तिनगर तक जाएगा। गाजीपुर से चंदौली की दूरी करीब 79 किलोमीटर है। वहीं, चंदौली से सोनभद्र के शक्तिनगर तक तक की दूरी 211 किलोमीटर है। इसी रूट को विस्तारित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का स्वरूप दिया जाना है।

गंगा एक्सप्रेसवे का भी होना है विस्तार?

गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की योजना पर भी काम चल रहा है। विस्तारित योजना के तहत मेरठ सेक्शन को हरिद्वार से जोड़ा जाना है। वहीं, प्रयागराज में खत्म हो रहे छोड़ को वाराणसी, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली से होते हुए सोनभद्र के शक्तिनगर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव है। यह रूट करीब 350 किलोमीटर का है। ऐसे में दोनों एक्सप्रेसवे चंदौली में मिलकर आगे तक जाएंगे। इससे बिहार और मध्य प्रदेश से यूपी की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button