व्यापार

आ गई पीएम किसान योजना की नई तारीख, किसानों के अकाउंट में आएंगे पैसे

देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है. आगामी 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में योजना की 23वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार (18 जून) को इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है. मंत्रालय के मुताबिक, इस बार सरकार किसानों के खातों में कुल 18,880 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि सीधे ट्रांसफर करने जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से एक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में इस किस्त को जारी करेंगे. इस कार्यक्रम में वह कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

23वीं किस्त के बाद हो जाएंगे 4.46 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर

सरकार का कहना है कि पीएम किसान योजना के तहत अब तक करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है. 20 जून को जारी होने वाली 23वीं किस्त के बाद योजना के तहत किसानों को दी गई कुल रकम 4.46 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी. बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के किसानों के अकाउंट में 6 हजार रुपये सालाना ट्रांसफर करती है. हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं.

पश्चिम बंगाल के किसानों को क्या मिलेगा?

पश्चिम बंगाल के किसानों को भी इस किस्त का बड़ा लाभ मिलेगा. राज्य के 45.35 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में लगभग 907 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके बाद पश्चिम बंगाल में पीएम किसान योजना के तहत वितरित कुल राशि 15,055 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी.

पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेटस कैसे चेक करें

अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि पीएम किसान का पैसा आपके खाते में आएगा या नहीं तो ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं.

  • सबसे पहले पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद Know Your Status के टैब पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड लिखें.
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा, उसे भरें, पूरी जानकारी खुल जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button