अपराधएनसीआरनोएडा

ATS ने नोएडा में ISI के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, वीआईपी लोगों के घरों पर ग्रेनेड हमले की थी साजिश

उत्तर प्रदेश एटीएस ने नोएडा से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आरोपी आईएसआई के लिए काम कर रहे थे और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े हुए थे. इनके पास से पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद हुआ हैं. ये दोनों संदिग्ध आईएसआई के इशारे पर भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहे थे.

एटीएस के मुताबिक दोनों आरोपियों की पहचान बागपत के तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान के तौर पर हुई है जबकि दूसरे आरोपी का नाम समीर खान हैं, जो दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है. इन दोनों की उम्र क़रीब 20 साल के आसपास है. एटीएस को आतंकियों के पास से पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद हुए है. इसके अलावा इनके पास से दो मोबाइल भी एटीएस ने जब्त किए हैं.

आईएसआई के संपर्क में थे आतंकी

एटीएस के मुताबिक दोनों संदिग्ध आईएसआई के लिए काम कर रहे थे और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े हुए थे. ये आरोपी आबिद जट समेत कई हैंडलर्स से संपर्क में बने हुए हैं. इन संदिग्धों को भारत में संवेदनशील ठिकानों की रेकी का टास्क मिला था. ये लोग प्रभावशाली लोगों के घर पर ग्रेनेड फेंकने की साजिश‌ रच रहे थे.

बड़ी साज़िश को अंजाम देने की फ़िराक़ में थे

यूपी एटीएस के मुताबिक दोनों संदिग्ध आरोपी स्लीपर सेल भी बना चुके थे. इन्हें आतंकी वारदात के लिए पैसों का लालच दिया गया था. इसके लिए पहले 50 हजार एडवांस और बाद में ढाई लाख रुपये देने का वादा किया गया था. ये दोनों इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क में थे. इन्होंने बंद आईडी के बाद दोबारा अकाउंट बनाया था.

एक दूसरे से संपर्क के लिए ये लोग वॉइस और वीडियो कॉल का इस्तेमाल किया करते थे. इन्हें दुबई के रास्ते पाकिस्तान बुलाने का लालच दिया गया था. कट्टरपंथी यूट्यूबर्स ने भी लालच दिया था. ये आरोपी मेरठ में रहकर बड़ी साजिश को अंजाम देने की फ़िराक़ में थे. आरोपी समीर खान के साथ मिलकर प्लानिंग कर रहे थे. इन्हें टीटीएच लिखकर लोगों को जोड़ने का टास्क दिया गया था.

ये आतंकी आईएसआई एजेंट मेजर हमीद, इकबाल और अनवर से संपर्क में बने हुए थे. यूपी एटीएस अब इन्हें रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी. इनके और साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी. पूछताछ में कई और बड़े खुलासे भी हो सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button