अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा के घरों में नौकरानी का काम, चुराती थीं कीमती सामान; देवरानी-जेठानी पश्चिम बंगाल से अरेस्ट, 85 लाख के गहने बरामद

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा पुलिस ने दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है, जो घरेलू नौकरानी बनकर घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं। पुलिस टीम ने उनके पास से करीब 88 लाख रुपये की ज्वेलरी और नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई थाना सेक्टर-24 और थाना सेक्टर-49 की पुलिस टीमों ने मिलकर की। पकड़ी गई महिलाओं के नाम मामूनी जना उर्फ मोनी और आशा उर्फ मामोनी उर्फ मोनी यादव बताए गए हैं। दोनों आरोपी बहनें पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच के लिए गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय खुफिया सूचना और सर्विलांस के जरिए संदिग्ध महिलाओं की पहचान की। जब पता चला कि दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल में छिपी हुई हैं, तो वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति लेकर पुलिस टीमें वहां रवाना हो गईं। बाद में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से नोएडा में रह रही थीं और घरों में घरेलू सहायिका के काम के लिए जाती थीं। जहां भी उन्हें नौकरी मिलती, वे उस घर में चोरी कर मौका पाते ही चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं और फिर उस घर में लौटकर काम नहीं करती थीं। चोरी की गई आभूषणों को वे गलाकर या गलती से मिले सड़कों पर राहगीरों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देती थीं, जिससे वे अपना खर्चा चलाती थीं।

मामूनी जना ने स्वीकार किया कि उसने सेक्टर-12, पी-ब्लॉक, नोएडा के एक घर से ज्वेलरी चुराई थी, जिसमें से उसने कुछ आभूषण बेचकर तीन लाख रुपये प्राप्त किए थे। वहीं, आशा ने यह बताया कि उसने 9 अक्टूबर को सेक्टर-49, नोएडा के एक घर से खुली अलमारी से सोने के आभूषण और नकदी चोरी किए थे और उसके बाद दिवाली के बाद अपने पति के साथ पश्चिम बंगाल चली गई थी।

नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने लगभग 70 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी जिसमें पेंडेंट, चेन, मंगलसूत्र, नेकलेस, अंगूठी और डायमंड शामिल हैं, के साथ 1,54,810 रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं, थाना सेक्टर-49 पुलिस ने सोने के बिस्किट, चूड़ियां और 1,34,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। कुल बरामदगी लगभग 87 लाख 89 हजार रुपये की है, जिसे करीब 88 लाख रुपये बताया गया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वे लंबे समय से नोएडा में घरेलू सहायिका बनकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही थीं और चोरी की ज्वेलरी को गलाकर या मजबूरी बताकर बेचती थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button