अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के नेता पर चलीं गोलियां, हत्या के बाद फरार हुए बदमाश

मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद में बदमाशों ने पूरे इलाके को दहला दिया है. यहां एक हत्या से हड़कंप मच गया. अज्ञात बदमाशों ने मुरादाबाद हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी है. कमल चौहान के कई गोलियां मारी गईं. इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर भागी-भागी पहुंची. हत्या के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है. पुलिस सरगर्मी से तफ्तीश में जुट गई है.

जांच के लिए पुलिस टीमें गठित

कहा जा रहा है कि गोली मारकर हमलावर आराम से फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हिंदू पार्टी नेता की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं. मृतक के परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना थाना कटघर क्षेत्र के कर्बला के पास की बताई जा रही है. इस वारदत से यूपी पुलिस पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों में आक्रोश है.  हालांकि पुलिस मुस्तैदी से अपने काम में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button