राष्ट्रीय

चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, इनामी नक्सली ढेर

झारखड के चाईबास में सुरक्षाबलों ने 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन को ढेर कर दिया। कोबरा जवानों ने मुठभेड़ में अपटन को मार गिराया। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रविवार सुबह सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल में हुई। मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया। उस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

नक्सलियों से मुठभेड़

नक्सलियों की गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से चली गोलीबारी के बीच जवानों का दबाव बढ़ता देख कई नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि मुठभेड़ में नक्सली कमांडर अमित हांसदा मौके पर ही ढेर हो गया।

मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जवानों को एक नक्सली का शव मिला, जिसकी पहचान जोनल कमांडर अमित हांसदा के रूप में हुई। उसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों की मानें तो इस अभियान से इलाके में सक्रिय माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button