अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

पहली पत्नी से करता था ज्यादा प्यार, दूसरी ने सोते समय घोंटा गला; मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ऐसी कहानी सामने आई है, जो हैरान कर देगी. यहां एक महिला ने अपने पति की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद जब पुलिस ने जांच-पड़ताल की और महिला को कस्टडी में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी. महिला का कहना था कि उसका पति उसका ध्यान नहीं रखता था, वह पहली पत्नी को ज्यादा अहमियत देता था, जो गांव में रहती है.

एजेंसी के अनुसार, यह मामला मुजफ्फरनगर के टांडा मजरा गांव से जुड़ा है. यहां रहने वाले 40 वर्षीय संजय कुमार की दो शादियां हुई हैं. संजय की पहली पत्नी पैतृक गांव में रहती है. वहीं दूसरी पत्नी 30 वर्षीय कविता संजय के साथ रहती थी. संजय ने साल 2000 में कविता से शादी की थी.

कविता ने 29 अगस्त की रात अपने पति संजय की गला दबाकर हत्या कर दी. संजय के पिता भोपाल सिंह ने इस घटना को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, इसमें कहा गया कि बहू ने उनके बेटे की हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने कविता को कस्टडी में लेकर पूछताछ की.

कविता ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि उसका पति लगातार अपनी पहली पत्नी को ज्यादा महत्व देता था, जबकि उसकी ओर ध्यान नहीं देता था. पति उसे नजरअंदाज करता था. पहली पत्नी के पास ज्यादा समय बिताता था. इसी बेरुखी से आहत होकर पति की हत्या कर दी.

स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) दिनेश चंद भागेल ने कहा कि आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button