अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, वाहन की टक्कर से कार पलटी; 6 की मौत

मथुरा में शनिवार (19 जुलाई 2025) की सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर वाहन की टक्कर से एक तेज रफ्तार कार पलट गई। जिसमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से आगरा से जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार भी पूरी तरह से क्षतीग्रस्त हो गई। बता दें कि यह दर्दनाक हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ है।

हादसे के बाद स्थानिय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से से कार सवार घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मृतकों और घायलों की पहचान हुई

हालांकि, इस भीषण सड़क दुर्घटना में जिन 6 लोगों की मौत हुई है उनमें से 5 मृतकों की पहचान हो गई है। हादसे में आगरा के हरलालपुरा निवासी धर्मवीर, उनके दो बेटे रोहित और आर्यन की मौत हो गई। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बढ़पुरा हुसैन गांव के दो सगे भाई दलवीर उर्फ छुल्ले और पारस तोमर की भी इस हादसे में जान चली गई। वहीं एक अन्य मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घायलों में धर्मवीर की पत्नी सोनी और बेटी पायल शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button