अंतर्राष्ट्रीय

120 मौतों के बाद टेक्सास में हुई बाढ़ से तबाही देखने जाएंगे ट्रंप

चारों तरफ पानी ही पानी, जान बचाने की गुहार लगाते लोग, पेड़ों पर चढ़े जानवर, कीचड़-दलदल और तबाही…यह भयानक मंजर अमेरिका के टेक्सास स्टेट में देखने को मिला, जहां 4 जुलाई से बढ़ा आई है। विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आने से अब 120 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 200 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में ज्यादा बच्चे और महिलाएं हैं। टेक्सास में आई बाए़ को इतिहास की सबसे घातक इनलैंड फ्लड में से एक बताया जा रहा है। जुलाई 2025 की बाढ़ ने साल 1976 में आई बिग थॉम्पसन रिवर फ्लड को भी पीछे छोड़ दिया है।

कैंप मिस्टिक में आए बच्चे बाढ़ में बहे

बाढ़ ने टेक्सास को विनाश का सबसे दर्दनाक मंजर तब दिखाया, जब अचानक आई बाढ़ में समर कैंप मिस्टिक में एन्जॉय कर रहे 500 से ज्यादा बच्चे बह गए। हालांकि बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन 27 से अधिक लड़कियां लापता हैं। हालांकि बचाव अभियान और राहत कार्य जारी हैं, लेकिन बाढ़ का पानी आगे बढ़ता हुआ तबाही मचा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टेक्सास में आई बाढ़ का हवाई निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने टेक्सास में मची तबाही को 100 साल में पहली बार मची भयंकर तबाही बताया और निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाए। सरकार हरसंभव मदद करेगी।

कैसे आई टेक्सास में बाढ़?

AP की रिपोर्ट के अनुसार, 4 जुलाई 2025 को टेक्सास के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। कुछ ही घंटों में आसमान से करीब 10-15 इंच पानी बरसा, जिससे ग्वाडालूप नदी का जलस्तर 26 फीट तक बढ़ गया। इतना पानी तटबंधों को तोड़ता हुआ मध्य टेक्सास के केर काउंटी में भर गया। आगे बढ़ते हुए बाढ़ के पानी ने टेक्सास के कई शहरों के अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि नेशनल वेदर सर्विस ने बाढ़ आने की पूर्व चेतावनी जारी की थी, लेकिन लोगों का कहना है कि चेतावनी जारी करने में देरी हो गई और लोगों को बचाव की तैयारी करने का समय नहीं मिला।

बचाव और राहत कार्य

टेक्सास में आई बाढ़ को देखते हुए टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने आपातकाल की घोषणा कर दी। देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय आपदा सहायता जारी करने की घोषणा की है। 15 हेलिकॉप्टर, 15 ड्रोन और नावों के जरिए संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (FEMA) और US कोस्ट गार्ड के 500 जवानों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए https://www.disasterassistance.gov नामक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। पूर्वी तट के किनारे बसे 90 लाख लोगों के लिए भी चेतावनी जारी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button