अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

‘मोटापा कम नहीं हो रहा’… डिप्रेशन में युवती ने खुद को जिंदा जला लिया, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा मैं हार गई

हमीरपुर। पापा-मम्मी मैं हार गयी हूं, मैं अब हिम्मत हार गयी हूं…कागज के टुकड़े पर लिखी इन लाइनों में एक 28 साल की युवती की मोटापे की वजह से सामाजिक जीवन में आ रही बेबसी छिपी हुई थी। थायराइड का इलाज भी चल रहा था, लेकिन आराम नहीं मिला। मानसिक तनाव से गुजरती युवती ने बीती रात अपने ही घर की छत पर खुद को आग लगा ली। देर रात छत पर आग में लिपटी दौड़ती-भागती युवती को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। किसी तरह युवती की आग बुझाकर उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

ये दर्दनाक वाक्या मौदहा कस्बे के कजियाना मोहल्ले में मंगलवार की देर रात घटित हुआ। कस्बे के किराना के व्यापारी सुनील गुप्ता की 28 वर्षीय पुत्री सालवी ने अपने ही घर की छत के ऊपर खुद को आग लगा ली। परिजन आनन-फानन में आग बुझाकर सालवी को लेकर सीएचसी भागे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सालवी ने इस आत्मघाती कदम को अपने मोटापे की वजह से उठाया। सालवी कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। थायराइड की शिकायत की वजह से सालवी मोटापे का शिकार थी। हाईट कम होने की वजह से उसे अपने भारी शरीर से दिक्कत होने लगी थी। परिजन इलाज भी करा रहे थे, लेकिन सालवी को मोटापे से निजात नहीं मिल रहा था। लिहाजा वह मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहती थी। बीती रात सालवी ने अपने घर की छत पर खुद को आग लगा ली। सालवी को परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सवेरे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसएचओ उमेश सिंह का कहना है कि युवती ने बीमारी की वजह से आग लगाकर आत्महत्या की है। वह मानसिक तनाव से भी ग्रसित रहती थी। मामले की जांच की जा रही है। सालवी का सुसाइड लेटर: पापा-मम्मी मैं हार गयी हूं, मैं अब हिम्मत हार गयी हूं। आप सब मेरा इतना ध्यान रख रहे हो, पर मैं सही नहीं हो रही हूं। अब मेरे से नहीं हो रहा है। मैं अब आप सबको और परेशान नहीं करना चाहती हूं। पापा-मम्मी आप दोनों अपना ध्यान रखना। भैया मोनू मैं दोनों लोगों से बहुत प्यार करती हूं। मम्मी-पापा का ध्यान रखना आप दोनों मिलकर। लव यू सो मच।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button