अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा पुलिस और शातिर बदमाशों के साथ सुबह-सुबह हो गई मुठभेड़… एक बदमाश घायल और 2 हो गए गिरफ्तार

नोएडा: यूपी के नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.सेंट्रल नोएडा के थाना फेज-2 पुलिस टीम और लूटपाट और डकैती करने वाले बदमाशों के बीच ककराला ईदगाह के पास हुए मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया. उसके साथी बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बदमाशों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है. घायल बदमाश के पास से अवैध तमंचा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग: पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान मथुरा निवासी 39 वर्षीय मुकेश पुत्र रामस्वरूप उर्फ हरस्वरूप के रुप में हुई है. डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेज-2 पुलिस की टीम सेक्टर-81 के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान स्पलेन्डर बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए, जिन्हे पुलिस ने रोका तो बाइक सवार ककराला ईदगाह की ओर भागे पुलिस टीम ने पीछा कर घेर लिया. बदमाश स्वयं को घिरता देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए कच्चे रास्ते पर भागने लगे. पुलिस की जवाबी कार्यवाही मुकेश घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार प्रीतम हो गया. जिसे पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया.

बदमाशों पर एक दर्जन से ज्यादा केस: डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के बदमाश है. इनके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है. बदमाश के पास से अवैध तमंचा कारतूस और चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है और आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button