Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्‍य

लखनऊ की इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ने दिया मददगार हाथों को मंच

संकल्प से बदलाव तक: ब्रज की रसोई ने समाज को किया प्रेरित

लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा शुरू की गई ब्रज की रसोई जरूरतमंदों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर समाज में नई उम्मीद जगा रही है। यह पहल बेसहारा, अकिंचन, निराश्रित बच्चों, बुजुर्गों और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के साथ ही उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने बताया कि हम सैकड़ों लोगों तक भोजन पहुंचा रहे हैं। हमारा लक्ष्य इस पहल को और अधिक विस्तारित करना है।
ब्रज की रसोई में चावल, दाल, पूड़ी, सब्जी जैसे पौष्टिक और संतुलित भोजन तैयार किए जाते हैं। संस्था के वरिष्ठ सदस्य पंकज राय ने कहा भोजन वितरण के लिए आशियाना के चिन्हित इलाकों में कैंप लगाए जाते हैं, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों तक भोजन पहुंच सके।
वहीं देवांश रस्तोगी ने बताया इस पहल में धन, अनाज और संसाधनों का दान देकर दानदाता सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा, स्वयंसेवक भोजन पकाने और वितरण में भी अपना समय दे रहे हैं।
संस्था के सदस्य अश्वनी मिश्रा ने कहा लखनऊ के स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पहल समाज में करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत कर रही है।
संस्था की राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष रजनी शुक्ला ने कहा, हमारी कोशिश है कि कोई भी भूखा न सोए। इसके लिए हम संसाधन जुटाने और इसे बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कौल ने बताया जो लोग इस पहल से जुड़ना चाहते हैं, वे धन, खाद्य सामग्री या श्रम के रूप में योगदान कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य सिर्फ भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज में सेवा और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना है।
संस्था के सक्रिय सदस्य संजय सिंह ने कहा ब्रज की रसोई यह संदेश देती है कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यह पहल न केवल जरूरतमंदों की भूख मिटा रही है, बल्कि करुणा और सहयोग की मिसाल भी पेश कर रही है।
सक्रिय सदस्य संजय श्रीवास्तव ने बताया कि भोजन का वितरण रतन खण्ड पानी टंकी के पास की झुग्गियों और निर्माणाधीन विद्यालय के मजदूरों और उनके परिवारों व जोन 8 के सामने जुग्गी झोपड़ियो में किया गया, जिसमें लगभग 870 लोगों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरित किया गया।
आज के कार्यक्रम में शामिल पंकज राय, देवांश रस्तोगी, संजय श्रीवास्तव, मुकेश कनौजिया, संजय सिंह, भूपेंद्र कौल, अश्वनी मिश्रा, मनोहर सिंह, दिव्यांशु, निशांक, रंजीत कश्यप, रजनी शुक्ला सहित सभी समाजसेवियों का विपिन शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button