उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्‍य

60 हजार करोड़ खर्च, फिर भी नहीं बदली प्रयाग की तस्वीर, सलीम शेरवानी के इफ्तार में बोले अखिलेश

समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार शाम प्रयागराज पहुंचे। बदायूं से पांच बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे सलीम शेरवानी के चौफटका स्थित कंपनी में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि 60 हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी प्रयागराज में जाम की समस्या बनी हुई है। गंगा जस की तस मैली हैं और यमुना में सीधे नाले का गंदा पानी गिर रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे यहां मिल जुलकर त्योहार मनाने की परंपरा रही है। होली और ईद पर हम एक दूसरे को गले लगाते हैं। वैसे भी प्रयागराज गंगा-यमुना और सरस्वती के संगम का शहर है। जो एक दूसरे से मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार जाएगी तभी प्रदेश में खुशहाली आएगी। रोजगार मिलेगा, गरीबी दूर होगी और महंगाई कम होगी।

सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश की हाल यह है कि एक पूरब  जा रहा है दूसरा पश्चिम जा रहा है। कोई जापान जा रहा है तो कोई जर्मनी जा रहा है। कहा कि जब योगी बाबा जापान गए ही थे तो क्योटो देखकर आते। वाराणसी को क्योटो बनाने की बात हमेशा करते हैं लेकिन क्योटो कभी गए नहीं। प्रयागराज की अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। कुंभ महाकुंभ में यहां विदेशों से लोग आते हैं। यहां विकास कार्य को करने में बेइमानी की गई। 60 हजार करोड़ खर्च होने के बाद भी जाम लग रहा है। अखिलेश यादव करीब घंटे प्रयागराज रहे।

करीब पौने पांच बजे वह हवाई मार्ग से संगमनगरी पहुंचे। पहले वह सरोजिनी मार्ग पर रेडिशन होटल के सामने स्थित पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के आवास पर पहुंचे। यहां कुछ देर रहने के बाद वह चौफटका स्थित शेरवानी के कंपनी में पहुंचकर इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। यहां पर सपा विधायक विजमा यादव, भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग सहित बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे। शहर से लेकर चौफटका तक जगह जगह हाथ में अखिलेश का हाथ में  फोटो  लेकर सपाई नारेबाजी  करते नजर आए। उनकी  एक झलक पाने के लिए सपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। अखिलेश ने जाते समय वाहन पर खड़े होकर सपाइयों का अभिवादन किया। उन्होंने सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button