राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल : सरकार में एक साथ शपथ लेंगे 35 मंत्री, नए चेहरों को मिल सकती है जगह

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार की मंत्रिपरिषद का विस्तार किया जाएगा. इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल की जनता के फैसले से चुनी गई राष्ट्रवादी सरकार की पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन किया जा रहा है. मंत्रिपरिषद के विस्तार के तहत राज्य सरकार के 35 मंत्री कल सोमवार (1 जून 2026) की सुबह 11 बजे शपथ लेंगे.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह नबान्न में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. मंत्रिपरिषद के इस विस्तार को नई सरकार के गठन के बाद एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. शपथ लेने वाले मंत्रियों को बाद में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. सरकार की ओर से अभी मंत्रियों के विभागों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

पश्चिम बंगाल सरकार का प्रशासनिक ढांचा

पश्चिम बंगाल राज्य की राजनीति में इस कार्यक्रम को अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद सरकार का प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा और अलग-अलग विभागों में कामकाज की जिम्मेदारियां तय हो सकेंगी. बता दें कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को हरा दिया था. इसके बाद बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को राज्य का सीएम चुना. इस जीत के साथ बीजेपी पहली बार बंगाल में सरकार बनाने में कामयाब रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button