राष्ट्रीय

AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी ने पेश किया ‘MANAV’ विजन, जानिए क्या है यह

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के उद्घाटन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई का मानव (MANAV) विजन पेश किया। उन्होंने इस विजन को टेक्नोलॉजी के लिए एक ह्यूमन-सेंट्रिक अप्रोच के तौर पर बताया जो एथिकल, अकाउंटेबल और इनक्लूसिव डेवलपमेंट पर जोर देता है।

क्या है MANAV विजन?
पीएम मोदी ने कहा कि MANAV विज़न रिस्पॉन्सिबल AI के लिए एक फ्रेमवर्क का काम करता है.

M-मोरल एंड एथिकल सिस्टम. यानी एआई एथिकल गाइडेंस पर आधारित हो।

A- अकाउंटेबल गवर्नेंस

N- नैशनल सोवरेनटी यानी जिसका डाटा उसका अधिकार.

A- एक्सेसिबल एंड इन्क्लूसिव यानी AI मोनोपोली नहीं, मल्टिप्लेयर बने.

V- वैलिड एंड लेजिटिमेट.

‘AI को लेकर भारत की क्या दृष्टि?’

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत AI को किस दृष्टि से देखता है। उसका स्पष्ट प्रतिबिंब इस समिट की थीम में है – सर्वजन हिताय – सर्वजन सुखाय। यही हमारा बेंचमार्क है। पीएम मोदी ने कहा कि एआई के लिए इंसान सिर्फ डेटा प्वाइंट न बना जाए इंसान सिर्फ रॉ मैटेरियल तक सीमित नहीं रह जाए इसलिए एआई को डेमोक्रेटाइज करना होगा. इसे इन्क्लूजन का माध्यम बनाना होगा, विशेषरूप से ग्लोबल साउथ का, हमे एआई को खुला आसमान भी देना है और कमांड भी अपने हाथ में रखना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button