उत्तर प्रदेशराज्‍य

UP पुलिस के 17 जवानों को गैलेंट्री मेडल, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP दीपक सिंह भी होंगे सम्मानित

लखनऊ: भारत के स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर वीरता पुरस्कार यानी गैलेंट्री अवार्ड (Gallantry Award) पाने वाले पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस बार केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के 17 पुलिकर्मियों को उनकी बहादुरी, साहसिक कार्रवाई और कर्तव्यनिष्ठा के लिए इस सम्मान से नवाजेगी. यह राज्य के लिए गर्व की बात है और पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी.

इस सम्मानित सूची में आईपीएस अजय साहनी, डिप्टी एसपी दीपक सिंह और डीके शाही जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इन अफसरों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा और साहसिक कार्रवाई से न सिर्फ अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई बल्कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया.

आईपीएस अजय साहनी को अपराधियों के खिलाफ उनके बेखौफ और प्रभावी ऑपरेशनों के लिए जाना जाता है. वहीं, डिप्टी एसपी दीपक सिंह ने नक्सल और माफिया प्रभावित इलाकों में जटिल अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. डीके शाही ने भी आतंकवाद निरोधक अभियानों में बहादुरी का परिचय दिया है.

क्‍या होता है गैलेंट्री अवार्ड?

गैलेंट्री अवार्ड वीरता और बलिदान के लिए भारत सरकार की तरफ से दिया जाता है. यह गैलेंट्री मेडल उन पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्य निर्वहन में असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन किया हो. यह पुरस्कार न केवल व्यक्तिगत बहादुरी का प्रतीक है, बल्कि पूरे पुलिस बल की कार्यकुशलता और समर्पण को भी दर्शाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button