अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी में एक और मुस्कान: देवर के इश्क में पत्नी बनी कातिल, सुपारी देकर कराई BSF जवान पति की हत्या

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में की गई बीएसएफ जवान नैन सिंह जाटव की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दावा किया है कि हत्या नैन सिंह की पत्नी कोमल ने अपने बॉयफ्रेंड (रिश्ते के देवर) और साथियों संग मिलकर कराई थी। रिश्ते का देवर गुलशन बीएसएफ जवान का मौसेरा भाई है। पत्नी कोमल का नैन सिंह के मौसेरे भाई से अफेयर चल रहा था। नैन सिंह को इसकी जानकारी हो गई थी। उसकी पत्नी और मौसेरे भाई से मारपीट और कहासुनी भी हो गई थी। पुलिस ने पत्नी, मौसेरे भाई और साथ देने वाले तीन अन्य समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी अविनाश पांडे ने शुक्रवार को मीडिया के सामने बताया कि मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में 28 मार्च को बीएसएफ के जवान नैन सिंह की घर में सोते समय भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नैन सिंह बीएसएफ में कॉन्स्टेबल था। पश्चिम बंगाल में तैनात था। वह 6 मार्च को छुट्टी पर गांव आया था। दो अप्रैल को छुट्टी से वापस जाना था। जवान के पिता गरीबदास ने जमीनी विवाद बताकर अपने चार पड़ोसियों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाकर एफआईआर कराई थी।

मोबाइल नंबर से मिला सुराग

नामजद चारों लोगों से पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। जांच में पता चला कि चारों वारदात के वक्त काम पर गए हुए थे। उनसे पुलिस को पता चला था कि जवान नैन सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। नैन सिंह जब भी छुट्टी आता है, पत्नी कोमल संग मारपीट करता था। पुलिस ने कोमल के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली। कई नंबर संदिग्ध मिले। घटना वाले दिन जिस नंबर पर कोमल की सबसे अधिक बार बात हुई, वह जवान नैन सिंह के मौसी के बेटे गुलशन का निकला।

गुलशन ने पूछताछ में सब बता दिया

पुलिस ने गुलशन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि गुलशन ने पूछताछ में भाभी (नैन सिंह की पत्नी) कोमल से अफेयर की बात बताई। यह भी खुलासा किया कि नैन सिंह इस रिश्ते का विरोध करता है। गुलशन ने बताया कि हत्या उसने कोमल और साथियों के साथ मिलकर की है। जिसके बाद पुलिस ने जवान की पत्नी कोमल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुलशन और कोमल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।

मेरठ पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया

एसएसपी का दावा है कि पूछताछ में कोमल ने बताया कि मेरे पति के मौसेरे भाई गुलशन से संबंध हो गए थे। हम शादी करना चाह रहे थे, इसलिए नैन सिंह सिंह की हत्या की योजना बनाई। कोमल ने अपने जेवर बेचकर गुलशन से तमंचा खरीदवाया और हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या करने और साजिश में शामिल सभी पांच आरोपियों पत्नी कोमल, मौसेरे भाई गुलशन और उनके साथियों राहुल, गुड्डू और मोंटू को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस बरामद किया है। बताया कि साथियों को वारदात में शामिल होने के लिए पैसे (सुपारी) दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button