एनसीआरनोएडा

नोएडा पुलिस और आबकारी विभाग गौतमबुद्धनगर की संयुक्त कार्रवाई, बिसरख थाना क्षेत्र में पकड़ी कई लाख की अवैध शराब

उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार, जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत, दिनांक 16/06/2025 को जनपद की आबकारी टीम , प्रवर्तन – 3 मेरठ एवं थाना विशरख पुलिस द्वारा संयुक्त दबिश में सेक्टर-03, मकान संख्या C-429 से गत वर्ष की मदिरा जिसमें होएगार्डन बियर ब्रांड धारिता 330 एम0एल0 की 1570 पेटियां, हूपर विटबियर ब्रांड धारिता 330 एम0एल0 की 340 पेटियां , ब्लेंडर ब्लू ब्रांड धारिता 180 एम0एल0 की 48 बोतलें, ब्लेंडर ब्लैक ब्रांड धारिता 180 एम0एल0 की 48 बोतलें, वन मोर वोडका ऑरेंज ब्रांड धारिता 750 एम0एल0 की 11 बोतलें, वन मोर वोडका क्रैनबेरी ब्रांड धारिता 750 एम0एल0 की 8 बोतलें, ओ पीएम ब्रांड धारिता 42.8% की 4 बोतलें, मैकडॉवेल प्रीमियम डार्क रम ब्रांड धारिता 180 एम0एल0 की 48 बोतलें, रॉयल स्टैग बैरल ब्रांड धारिता 750 एम0एल0 की 7 बोतलें, 8 पीएम ब्रांड धारिता 750 एम0एल0 की 12 बोतलें, टीचर हाइलैंड रिजर्व ब्रांड धारिता 180 एम0एल0 की 24 बोतलें, अल्कोब्रू सिंगल ओक सुपीरियर ग्रेन व्हिस्की ब्रांड धारिता 42.8% की 4 बोतलें, , नेफ्ट वोडका ब्लैक ब्रांड धारिता 700 एम0एल0 की 12 बोतलें, नेफ्ट वोडका व्हाइट ब्रांड धारिता 700 एम0एल0 की 12 बोतलें, नॉटिलस प्रीमियम ब्लेंडेड एक्सओ ब्रांडी ब्रांड धारिता 180 एम0एल0 की 20 बोतलें, मैकडॉवेल प्रीमियम सिट्रॉन रम ब्रांड धारिता 42.8% की 8 बोतलें, लिफ्ट अप ग्रीन एप्पल वोडका ब्रांड धारिता 750 एम0एल0 की 13 बोतलें, बीरा 91 सुपर फ्रेश मॉडर्न व्हाइट बियर ब्रांड धारिता 500 एम0एल0 की 24 बोतलें, तथा पेटिना व्हाइट वाइन ब्रांड धारिता 750 एम0एल0 की 12 बोतलें बरामद किया गया। में अवैध विदेशी मदिरा व बियर (कुल 1911 बियर पेटी व 435 विदेशी मदिरा बोतलें) एवं 56 स्टीकर बरामद किए गए। मौके से अभियुक्त सचिन कुमार जायसवाल (निवासी ग्राम मिल्कीपुर ,जनपद अयोध्या) हाल पता C 267 सेक्टर 30 को गिरफ्तार किया गया, जो पुराने स्टॉक पर अवैध स्टिकर लगाकर बिक्री की योजना बना रहा था। बरामद माल व अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम व बीएनएस की सुसंगत धाराओं में थाना बिसरख में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button