उत्तराखंडराज्‍य

देहरादून में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, STF ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाने के मिशन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़े राष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने हाई रिटर्न का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 31 लाख रुपये जमा करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए STF की साइबर टीम ने गहन तकनीकी जांच शुरू की। बैंक खातों, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के दौरान गिरोह के नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसके बाद महाराष्ट्र से तीन आरोपियों प्रतीक उत्तम बाफना (32 वर्ष) ठाणे, आशीष कुमार (27 वर्ष) ठाणे, मोहम्मद श्रीम उर्फ नासिर (31 वर्ष) पालघर, को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button