एनसीआरनोएडा

नोएडा के GIP मॉल में स्विमिंग कर रहे युवक की मौत, वाटर पार्क में लहर आने से हादसा

नोएडा। सेक्टर 38ए स्थित जीआईपी मॉल के वाटर पार्क में मंगलवार दोपहर को नहाते समय एक युवक की तबीयत खराब हो गई। बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से युवक को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। युवक को मृत घोषित कर दिया गया। सेक्टर 39 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्वजन की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

ग्रेटर नोएडा के पटेल न्यू टाउन के रहने वाले द्रोण शर्मा अपने परिवार के साथ सेक्टर 38ए स्थित वाटर पार्क आए हुए थे। द्रोण परिवार के सदस्यों संग वाटर पार्क में नहा रहे थे। पूल में नहाते वक्त एकाएक द्रोण की तबीयत खराब हो गई। वह पूल से बाहर निकल कर बैठ गए।

नहाने के दौरान बिगड़ी तबीयत

स्वजन के पूछने पर तबीयत ठीक नहीं लगना बताया। इसके बाद वाटर पार्क स्टाफ को बताया गया। स्टाफ व स्वजन एंबुलेंस से द्रोण को लेकर नजदीक के विनायक अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने द्रोण को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि युवक की वाटर पार्क में नहाने के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। पूल में डूबने से मौत नहीं हुई है। स्वजन भी मौके पर मौजूद थे। सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। स्वजन ने कोई शिकायत नहीं दी है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

सेक्टर-38ए स्थित वाटर पार्क में पहले भी नहाने के दौरान हादसे हो चुके हैं। अप्रैल 2024 में वाटर पार्क में चार दोस्तों संग नहाने आए दिल्ली के धनंजय माहेश्वरी की मौत हो गई थी। वाटर पार्क में धनंजय की तबीयत खराब होने पर मौत हो गई थी। वाटर पार्क प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button