उत्तर प्रदेशराज्‍य

लखनऊ की फेमस शर्मा की चाय पर जमी चुनावी चौपाल, नितिन नबीन ने फूंका यूपी 2027 का बिगुल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शनिवार को दो दिन के लखनऊ दौरे पर पहुंचे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक जोरदार स्वागत के बाद उन्होंने लखनऊ की विख्यात शर्मा की चाय की दुकान पर चाय, समोसा व बन-मक्खन का स्वाद लेने के बाद हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ प्रवास के दौरान हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे। उन्होंने हनुमान जी के दरबार में माथा टेककर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दर्शन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि मैं मानता हूं कि पवन पुत्र हनुमान का आशीर्वाद तो लेना ही चाहिए। उत्तर प्रदेश को सब प्रकार की सुख शांति और समृद्धि मिले। उत्तर प्रदेश विकास के पैमाने पर आगे बढ़ रहा है। उसी प्रकार से सभी को पूरे उत्तर प्रदेश के नागरिकों का स्वास्थ्य और समृद्धि बढ़े। नितिन नवीन के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. नीरज सिंह तथा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भी हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने हनुमान सेतु मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन किया।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भाजपा के प्रदेश कार्यालय से निकलने के बाद शर्मा जी की चाय की दुकान पर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी थे। नितिन नवीन ने यहां पर चाय व गोल वाले समोसा के साथ बन-मक्खन का भी लुत्फ ‍उठाया और इसके स्वाद को काफी सराहा।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बैठक की

नितिन नवीन ने इससे पहले प्रदेश व जिला अध्यक्षों को संगठन मजबूत करने के निर्देश दिया। उन्होंने संगठन का काम जनता तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया और कहा कि केंद्र व यूपी सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाए। नवीन ने सभी को जिलों में प्रवास कर जनता के बीच जाने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी की नीतियों,उपलब्धियों का व्यापक प्रचार होगा। नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करने का आह्वान करने के साथ सभी को आपसी विवाद व गिले-शिकवे भूलकर काम करने की नसीहत दी। बैठक में उन्होंने संगठन में एकजुटता और समन्वय पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button