अंतर्राष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन वॉर: मॉस्को-कीव वार्ता के बाद रूसी ड्रोन हमले में यूक्रेन के 9 लोगों की मौत

कीव। यूक्रेन और रूस का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, अब यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन अटैक करने का आरोप लगाया है। यूक्रेन का कहना है कि इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग बुरी तरह से घायल हैं।

यूक्रेन के अधिकारियों ने आज इस घटना की जानकारी दी है। हाल ही में रूस और यूक्रेन शांति वार्ता के लिए मानें हैं। ऐसे में इस खबर ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।

9 लोगों की मौत

यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस ने टेलीग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि यह सिर्फ गोलीबारी नहीं बल्कि एक संगीन युद्ध अपराध है। रूस के ड्रोन ने यूक्रेन में एक बस पर हमला किया। इस हमले में यूक्रेन के 9 नागरिकों की मौत हो गई और 4 यात्री घायल हैं।

रूस ने किया इनकार

यूक्रेन की पुलिस ने टेलीग्राम पर इस हादसे की तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों एक नीले रंग की वैन दिखाई दे रही है, जिसपर यूक्रेन की पुलिस ड्रोन हमले का दावा कर रही है। हालांकि रूस ने नागरिकों पर हमले की खबर से साफ इनकार कर दिया है।

सीजफायर पर नहीं बनी बात

हालांकि रूस का कहना है कि उसने यूक्रेन के सैन्य हथियारों पर ड्रोन हमला किया था। बता दें कि शुक्रवार को रूस और यूक्रेन के बीच पहली बार इस्तांबुल में बातचीत हुई। हालांकि यह शांति वार्ता विफल साबित हुई। दोनों ही पक्षों में सीजफायर पर सहमति नहीं बन सकी।

पहली बार हुई थी शांति वार्ता

फरवरी 2022 में रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार दोनों देशों में बातचीत हुई। यूक्रेन लगातार सीजफायर की गुहार लगा रहा है। हालांकि रूस, यूक्रेन की सीजफायर की शर्तें मानने को तैयार नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button