Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में ज्वेलरी शॉप पर अनोखी लूट, ज्वेलर की आंखों पर मिर्ची स्प्रे मारकर 5 सोने की अंगूठी लूटी

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में दुकान पर खरीदरी करने पहुंचा बदमाश ज्वैलर्स की आंखों में स्प्रे डालकर करीब सात अंगूठियां लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

पीड़ित शुगन के मुताबिक, काली चरण मार्केट में शगुन ज्वेलर्स के नाम से उनकी दुकान है। रविवार रात करीब नौ बजे बदमाश पत्नी के लिए अंगूठी की खरीदारी के बहाने दुकान पर पहुंचा था। अंगूठियां देखते समय बदमाश ने अचानक शगुन की आंखों पर स्प्रे कर दिया।

घटना के समय वह दुकान पर अकेले थे। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाश करीब सात अंगूठियां उठा कर फरार हो चुका था। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच में दो अंगूठी पास में ही पड़ी मिल गईं थी। जल्द ही आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button